Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ का मौसम: मैदानी क्षेत्रों में चुभने लगी धूप, जानिए- बारिश की कितनी है संभावना

Today’s Weather: अक्टूाबर में मई वाला तेवर: जानिए-छत्ती सगढ़ में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में फिर एक बार लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। बीते कई दिनों से मैदानी क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही है। इसका असर तापमान पर पड़ रहा है। हालांकि बीच-बीच में हल्‍के बादल छा रहे हैं, इसके बावजूद तापमान बढ़ रहा है।

जानिए..कहां तक पहुंचा है मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून छत्‍तीसगढ़ पहुंच चुका है, लेकिन बस्‍तर से आगे नहीं बढ़ रहा है। बता दें कि पिछले साल फिर मानसून बस्‍तर समय पर पहुंच गया था, लेकिन करीब सप्‍ताहभर वहां से आगे बढ़ा था। इस बार मानसून करीब पखवाड़ेभर पहले बस्‍तर पहुंचा है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ रहा है।

Weather  जानिए.. आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सो में आज हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तेज हवा के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। जानकारों के अनुसार राज्‍य में फिलहाल अच्‍छी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। स्‍थानीय प्रभाव की वजह से कहीं- कहीं दोपहर बाद गरम-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

CG आरटीओ निलंबित भ्रष्‍टाचार के बड़े आरोप के बाद सरकार ने की कार्यवाही, देखें आदेश

यह स्थिति अगले चार-पांच दिनों तक बनी सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से कम है।

Weather  मई में हुई अच्‍छी बारिश

छत्‍तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने से पहले ही अच्‍छी बारिश हो चुकी है। मई की शुरुआत में ही पूरे राज्‍य में आंधी का असर देखा गया है। इसके बाद से 25 मई तक लगभग हर रोज बारिश हुई, लेकिन बारिश का वह दौर अब थम चुका है। जून की शुरुआत सुखी हुई है। हालांकि मानसून के प्रभाव से बस्‍तर संभाग में हल्‍की बारिश हो रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अब तेज धूप सताने लगी है।

राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन जानिए- PSC ने क्‍या किया बदलाव

रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म इस बीच राजधानी रायपुर में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से चार डिग्री अधिक है। रायपुर का अधिकतम तापमान पूरे राज्‍य में सर्वाधिक रहा। वहीं, सबसे कम न्‍यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 23 डिग्री सेलियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version