Site icon Chatur Post

Weather 3 जिलों में आरेंज और 30 में यलो अलर्ट: जानिए- 14 अगस्‍त को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्‍टम को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्‍य भारी बारिश की संभावना के साथ तीन जिलों में आरेंट और 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर भारी से अतिभार बारिश हो सकती है। राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है।

बस्‍तर संभाग में आरेंज  अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को जिन स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया है वे बस्‍तर संभाग के हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीजापुर, बस्‍तर और कोंडागांव में कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

Weather जानिए- आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज राज्‍य के उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप-छांव का खेल चल सकता है। इस दौरान राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है।

तीन संभाग में हो रही बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा और बस्‍तर संभाग के साथ बिलासपुर संभाग में बुधवार से अच्‍छी बारिश हो रही है। बिलासपुर संभाग के रायगढ़ में सर्वाधिक 12 सेमी बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में भी तीन सेमी बारिश हुई है। बस्‍तरनार में 8 बलरामपुर में 5 समेत दोनों संभागों के कई स्‍थानों पर तीन से पांच सेमी तक वर्षा हुई है।

Weather रायपुर में भी बौछारें पड़ने की संभावना

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज यहां आसमान में धूप-छांव का खेल चलेगा। दोपहर बाद से देर रात के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। रायपुर में बुधवार की रात में कुछ हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश हुई है।  

Exit mobile version