Weather छत्‍तीसगढ़ में गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल: दो दिन बाद राहत की उम्‍मीद

schedule
2025-08-11 | 04:27h
update
2025-08-11 | 04:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मानसून ब्रेक नहीं हुआ है, लेकिन मानसूनी बारिश नहीं हो रही है। स्‍थानीय प्रभाव के कारण कहीं- कहीं छिटपुट या हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के बीच में हो रही हल्‍की बारिश से उसम और बढ़ जा रही है। राज्‍य के मौसम में दो दिन बाद बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्‍टम

छत्‍तीसगढ़ में अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। इसके 13 अगस्‍त के आसपास सक्रिय होने की उम्‍मीद की जा रही है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्‍य में बारिश की संभावन बढ़ जाएगी।

Weather  13 के बाद सप्‍ताहभर तक बारिश की उम्‍मीद

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 13 अगस्‍त से खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा तो उसका असर सप्‍ताहभर तक पड़ सकता है। कम दबाव क्षेत्र बनते ही खाड़ी की तरफ से नम हवा आएगी। इससे बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। विशेष रुप से राज्‍य के उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से में ।

जानिए- आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

रविवार को बस्‍तर संभाग को छोड़कर राज्‍य में कहीं भी अच्‍छी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश अधिकांश हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्‍यक्‍त की है। रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Weather  दुर्ग सबसे गर्म

बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। रविवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा है। रायपुर का अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसी तरह बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा।

प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

स्‍थान अधिकतमन्‍यूनतम
रायपुर3425.5
बिलसपुर34.326.6
पेंड्रा रोड़31.721.6
अंबिकापुर32.223.5
जगदलपुर32.822.8
दुर्ग34.623.2

chatur postAugust 11, 2025
267 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:56:10
Privacy-Data & cookie usage: