Weather फिर बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधियां: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 2 दिन बाद तेज…

schedule
2025-09-08 | 06:26h
update
2025-09-08 | 06:26h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद राज्‍य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। पूरे राज्‍य में तेज बारिश हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के कई हिस्‍सों में हुई तेज बारिश

रविवार को राजधानी समेत राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्‍तर संभाग के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। बस्‍तर संभाग में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Weather  सोमवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कहीं- कहीं तेज बारिश होने या गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मध्‍य छत्‍तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्‍य के मध्‍य क्षेत्र के लिए भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज उत्‍तरी और दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां सामान्‍य रह सकती हैं, लेकिन राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ पर बनी हुई है द्रोणिका

राज्‍य में दो दिन बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना के साथ मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि एक द्रोणिका बनी हुई है जो गुजरात और राजस्‍थान से होती हुई मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ तक है।

Weather  खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात

इसी तरह बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। यह चक्रवात मध्‍य बंगाल की खाड़ी से ओडिशा और आंध्रप्रदेश के समुद्र तटों तक सक्रिय है।

एक दिन की धूप में चढ़ गया पारा

राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में एक ही दिन के धूप में तापमान चढ़ गया है। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रायपुर का 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि रायपुर में दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण रात के तापमान में कमी आई है।

chatur postSeptember 8, 2025
332 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 06:28:39
Privacy-Data & cookie usage: