मुख्य पृष्ठ

तापमान और उमस बढ़ने की संभावना

हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्‍से के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ और उससे लगे क्षेत्रों में लोग लगातार बारिश के कारण परेशान हैं। इन क्षेत्रों में अब राहत की संभावना नजर आ रही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आज से राज्‍य में बारिश में कमी आएगी।

दूर चला गया निम्‍न दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में बनी द्रोणिका का असर खत्‍म हो गया है। वहीं, मध्‍य प्रदेश के ऊपर सक्रिय हुआ निम्‍न दबाव का क्षेत्र भी राजस्‍थान की तरफ बढ़ गया है। मानसूनी द्रोणिका भी छत्‍तीसगढ़ से दूर है। ऐसे में राज्‍य में तेज या भारी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Weather  हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

रायपुर में दोपहर बाद हो सकती है बारिश

राजधानी रायपुर में शनिवार को धूप-छांव का खेल चल सकता है। बादलों के बीच तेज धूप निकल सकती है। इस दौरान दोपहर बाद से रात के बीच में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है।

दो दिनों तक शांत रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में 7 और 8 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। 9 सितंबर से फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Weather  तापमान और उमस बढ़ने की संभावना

राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में बादलों के छटते ही मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है। इससे उमस में भी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बनने वाले स्‍थानीय प्रभाव  से रात में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की भी संभावना बनेगी।

Back to top button