
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता से बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। रविवार को बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना के साथ चेतावनी जारी की है।
पूरे राज्य के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अनेक स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए रेड और चार जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
Weather बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतवानी
छत्तीसगढ़ के जिन आठ जिलों के लिए रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सात बस्तर संभाग के हैं। सुकमा, बीजापुर, केशकाल और बस्तर जिला में भारी से अतिभारी बारिश की चेतवानी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के साथ मोहला-मानपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
Weather छत्तीगसढ़ के मौसम को लेकर IMD की पूरी रिपोर्ट
उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से सटे पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा के चक्रवात बना है। इससे वहां निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके 19 अगस्त 2025 की दोपहर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। इसी तरह विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, रतलाम, विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव बाले क्षेत्र के केंद्र, जगदलपुर, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा राहों से दूर पश्चिम मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव बवाले क्षेत्र के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक गुजर रही है।




