April 25, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Weather Report हॉट हुआ दुर्ग: छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में दो दिन बाद गर्मी से राहत की उम्‍मीद

Today’s Weather: अक्टूाबर में मई वाला तेवर: जानिए-छत्ती सगढ़ में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Weather Report  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों गर्मी कहर बरपा रहा है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

अभी दो दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद राहत की कुछ बूंदें गिर सकती हैं। फिलहाल राज्‍य के ज्‍यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी है। सूरज की तपिश के कारण दोपहर में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं।  

दुर्ग में सबसे ज्‍यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्‍य का मौसम शुष्‍क बना हुआ है। गर्म हवाओं के कारण दिन का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। गुरुवार को दुर्ग शहर सबसे गर्म रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। राज्‍य में अभी केवल बस्‍तर संभाग में तापमान 40 डिग्री से नीचे है। बाकी सभी संभागों के अधिकांश स्‍थानों का अधिकतम तापमान इससे ऊपर चल रहा है।

Weather Report तीन संभागों में लू की चेतावनी

राजधानी रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अगले चौबीस घंटो के दौरान रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक दो स्‍थानों पर लू चल सकती है। अगले तीन दिनों तक राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। इसके बाद गिरावट आ सकती है।

द्रोणिक के कारण बारिश की संभावना

एक द्रोणिका मध्‍य छत्‍तीसगढ़ से विदर्भ, तेलंगाना, के साथ आंतरिक कर्नाटक व तमिलनाडु के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण दो दिन बाद छत्‍तीसगढ़ में कहीं- कहीं तेज गरज और हवा के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

Weather Report छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहरअधिकतम न्‍यूनतम
रायपुर43.729.6
माना43.229.7
बिलासपुर43.725.4
पेंड्रा रोड42.223.8
अंबिकापुर40.419.6
जगदलपुर38.125.9
दुर्ग44.225.2

अनाज, दलहन और तिलहन बीजों की दर तय, जानिए.. किस भाव मिलेगी धान की बीज

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life