Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के मौसम का हाल, जानिए..कहां चल रही है शीत लहर और कहां पड़ रही कड़ाके की ठंड..

schedule
2024-11-25 | 04:05h
update
2024-11-25 | 04:05h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Report: रायपुर। हिमालय से आ रही उत्‍तरी सर्द हवा ने पूरे छत्‍तीसगढ़ के मौसम के मिजाज को बदल दि‍या है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। हालांकि मैदानी इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दि‍न में हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।  

Weather Report of Chhattisgarh: मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

सोमवार के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में कहीं- कहीं हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। इसका दि‍न के तापमान पर थोड़ा असर पड़ सकता है। प्रदेश में सबसे ज्‍यादा सर्दी सरगुजा संभाग में पड़ रहा है। वहां रात में तापमान 8 डिग्री तक जा रहा है। वहीं सुबह सूर्योदय तक कोहर का असर दिख रहा है।

Weather Report of Raipur: रायपुर में हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को रायपुर के आसमान में हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के आउटर में स्थित माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहां का न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबिकापुर सबसे सर्द

छत्‍तीसगढ़ में इस वक्‍त अंबिकापुर सबसे सर्द बना हुआ है। वहां का अधिकतम तापामन 25 डिग्री के आसपास चल रहा है, जो सामान्‍य से थोड़ा अधिक है, लेकिन न्‍यूनमत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से करीब 4 डिग्री कम है। प्रदेश के दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के सुकमा का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा है।

दुर्ग में चल रही शीत लहर

इधर, मैदानी क्षेत्र में भी ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भी ठंड पड़ रही है। सुबह- शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में स्थित दुर्ग में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापामन 27.8 और न्‍यूनतम 14.4 दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.4 और न्‍यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जगदलपुर का अधिकमत तापमान 27.7 और न्‍यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।   

chatur postNovember 25, 2024
3 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.05.2025 - 08:58:43
Privacy-Data & cookie usage: