Weather Reort Raipur  छत्‍तीसगढ़ में ठंड का जलवा, शीतलहर की चपेट में कई हिस्‍सा अब बारिश की संभावन

schedule
2025-01-11 | 03:48h
update
2025-01-11 | 03:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Reort Raipur रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कई हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीन संभाग का बड़ा हिस्‍सा शीतलहर की चपेट में है। कई स्‍थानों पर न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से मौसम में बदलाव शुरू  होगा। अगले तीन दिनों में ठंड में कमी आ सकती है।

Weather Reort प्रदेश में आज बन रही बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से फिर एक बार बादल छाने की संभावना बन रही है। आज प्रदेश के एक-दो स्‍थानों पर मामूली बारिश भी हो सकती है। लेकिन बादलों की वजह से तापमान में फिर वृद्धि की भी संभावना बन रही है। इससे न्‍यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है।

Weather Reort Raipur छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 1 डिग्री ज्‍यादा है। आज बादल छाने की संभावना के साथ मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब डेढ डिग्री कम 11.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। माना का अधिकतम तापमान 28.6 और न्‍यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather Reort बिलासपुर संभाग में भी शीतलरह की स्थिति

बिलासपुर संभाग में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहां पेंड्रा रोड का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4 डिग्री नीचे चला गया है। पेंड्रा रोड का न्‍यूनतम तापमान 6.4 रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.4 रहा जो सामान्‍य से करीब दो डिग्री अधिक है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री कम रहा।

अंबिकापुर और जगदपुर में तापमान

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्‍यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब साढ़े चार डिग्री कम रहा। उधर, दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 10.5 रहा। जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा।

Weather Reort दुर्ग में भी शीतलहर की स्थिति

इस सीजन में दुर्ग सबसे सर्द बना हुआ है। वहां  जनवरी में लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5.5 डिग्री कम 8.4 रिकार्ड किया गया, जबकि वहां का अधिकतम तापमान 27.4 रहा। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापामन 28 और न्‍यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

chatur postJanuary 11, 2025
183 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 21:08:40
Privacy-Data & cookie usage: