Weather Report: छत्‍तीसगढ़ में ठंड की तगड़ी वापसी अभी और गिरेगा पारा…

schedule
2024-12-12 | 02:47h
update
2024-12-12 | 02:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Report: रायपुर। छत्‍तीसगढ़  का मौसम तेजी से बदल रहा है। दो- तीन दिनों के भीतर राज्‍य के तापमान में भारी कमी आई है। इससे छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। अधिकांश स्‍थानों पर दिन भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में अभी और कमी आने की संभावना है।

Weather Report Chhattisgarh: जानि‍ए कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में  मौसम शुष्‍क रहेगा। इस वक्‍त कहीं कोई सिस्‍टम नहीं है। उत्‍तर भारत में बर्फ गिर रही है। ऐसे में उत्‍तर से आ रही हवा अपने साथ ठंड लेकर आ रही हैं। इसकी वजह से राज्‍य में अभी ठंड बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार दिनों तक छत्‍तीसगढ़ का मौसम इसी तरह बना रहेगा।

Weather Report फिर सामान्‍य से नीचे आ गया पारा

प्रदेश लगभग सभी स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। पेंड्रा और दुर्ग में रात में शीतलहर की स्थिति बनती दिख रही है। उधर, बस्‍तर संभाग में तापमान अभी सामान्‍य या उससे ज्‍यादा चल रहा है।

बलरामपुर में 6.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

सरगुजा संभाग के बलरामपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रहा है। वहां का न्‍यूनमतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सरगुजा संभाग में अच्‍छी ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

Weather Report छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.1 और न्‍यूनमत तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों तापमान सामान्‍य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां माना एयरपोर्ट का अधिकमत तापमान 28.8 और न्‍यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27 और न्‍यूनमत तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर के पास स्थित पेंड्रा रोड़ का अधिकतम तापमान 23.9 और न्‍यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.3 और न्‍यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का अधिकमत तापमान 29.4 और न्‍यूनमत तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव में दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहां का न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

IPS Transfer: रायपुर SSP संतोष सिंह की छुट्टी, 4 IPS का ट्रांसफर, दो जिलों के एसपी हुए प्रभावितAMP

chatur postDecember 12, 2024
210 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 01:43:08
Privacy-Data & cookie usage: