Weather Report  छत्‍तीसगढ़ की हवा में बढ़ी नमी से चढ़ा पारा, बारिश की भी बन रही संभावना

schedule
2024-12-18 | 03:46h
update
2024-12-18 | 03:46h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Report: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बीते चौबीस घंटो में बदला आया है। दक्षिणी और मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में तापमान बढ़ गया है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। राज्‍य में अभी तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।  

Weather Report of Chhattisgarh बंगाल की खाड़ी के बाद हिमालय क्षेत्र में भी बन रहा सिस्‍टम

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही हिमालय क्षेत्र में भी एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हवा में नमी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे और तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि छत्‍तीसगढ़  में आज कहीं- कहीं बादल छाए रह सकते हैं। एक- दो दिन बाद बारिश की भी संभावना बन रही है। मंगलवार को अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सबसे कम 3.8 रहा। वहीं सबसे ज्‍यादा अधिकमत तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में रिकार्ड किया गया।

Weather Report of Raipur रायपुर में बादलों की वजह से ठंड में आएगी कमी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज रायपुर के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे रात में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड में और कमी आने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

छत्‍तीगसढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना में दिन का तापमान 28.3 और रात का 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28 और न्‍यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.8 और न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्‍यूनमत तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्‍यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.4 और न्‍यूनतम 8.2 और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 27.5 और न्‍यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया।   

 मुख्‍यमंत्रियों की पूरी सूची, जानिए.. किस सीएम का है सबसे लंबा कार्यकालAMP

chatur postDecember 18, 2024
17 1 minute read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2025 - 11:50:38
Privacy-Data & cookie usage: