Site icon Chatur Post

Weather आधी रात बाद आई आंधी, कई हिस्‍सों में ओले भी गिरे: 20 मार्च तक बदला रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh Weather

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम बदल रहा है। तेज गर्मी के बीच राज्‍य के कई हिस्‍सों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक के लिए यलोअलर्ट जारी किया है।

रायपुर में आधी रात बाद चली आंधी

रायपुर में आधी रात बाद आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई स्‍थानों पर ओले भी पड़े। एक दिन पहले सोमवार को धमतरी में जमकर बारिश हुई थी। वहां रुद्री में ओले गिरे। अंबिकापुर में भी सोमवार की शाम को बारिश हुई है। यह स्थिति अभी बनी रह सकती है।

20 मार्च तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 मार्च तक के लिए यलोअलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्‍य में 30 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।

इस वजह से बदल रहा है मौसम

छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव मुख्‍य रुप से बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से देश के कई हिस्‍सों का मौसम बदल गया है।

रायपुर में आज बादल छाए रह सके हैं

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसका असर तापमान और गर्मी पर पड़ सकता है। सोमवार को भी राजधानी में करीब 10 प्रतिशत बादल छाए रहे।

अगले चार दिनों में गर्मी में कमी की उम्‍मीद

छत्‍तीसगढ़ में गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है।

तापमान में आई कमी

राज्‍य के कई स्‍थानों के तापमान पर मौसम के बदले हुए मिजाज का असर पड़ा है। रायपुर का तापमान 39 डिग्री से गिरकर 37 डिग्री पर आ गया है। इसी तरह बिलासपुर 37, अंबिकापुर और जगदलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

छत्‍तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्‍टी कलेक्‍टर हैं निलंबित: किसी पर यौन शोषण तो किसी पर हत्‍या का आरोप

Exit mobile version