
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में मानसून की विशेष मेहरबानी नजर आ रही है। इससे पूरे सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार को संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। इधर, राज्य के मैदानी क्षेत्रों के ज्यादातर हिस्सों में लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
सामने आई CM विष्णुदेव की नाराजगी: PS ने सचिवों को Letter जारी कर किया आगाह
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। इधर, बारिश नहीं होने के कारण राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। रायपुर के माना का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।
सरगुजा संभाग में कहां कितनी हुई बारिश
सरगुजा संभाग के सूरजपुर में चौबीस घंटो के दौरान 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। पटना और मनोरा में इस दौरान 9-9 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। शंकरगढ़, सन्ना और बैकुंठपुर में 7-7, सामरी, बगीचा, दौरा कोचली और चांदो 6-6, कुसमी व रामचंद्रपुर में 5-5, भैयाथान, अंबिकापुर, बलरामपुर, वांड्राफनगर, पत्थलगांव, कुनकुरी, रामानुजनगर में चार-चार सेमी वर्षा रिकार्ड की गई। इसी तरह जशपुरनगर व सोनहत 3- 3, समेत संभाग के अनेक स्थानों पर एक से दो सेमी तक बारिश हुई है।
Weather कम दबाव का क्षेत्र हुआ सक्रिय
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र आज बना है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का एक चक्रवातसक्रिय है जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम आज कमजोर हो जाएगा।
Weather रविवार को कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। रायपुर में भी दिन में बादल छाए रह सकते हैं।




