Site icon Chatur Post

Weather तापमान पहुंचा 42 के पार: छत्‍तीसगढ़ में फिर पसीना छुड़ाने लगी गर्मी

Today’s Weather

Weather रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून छत्‍तीसगढ़  पहुंच तो गया है, लेकिन बस्‍तर संभाग से आगे नहीं बढ़ रहा है। इसका असर राज्‍य के मौसम पर पड़ रहा है। बीते करीब सप्‍ताहभर से राज्‍य के बड़े हिस्‍से में बारिश थम गई है। आसमान पूरी तरह साफ हो गए हैं। इससे सूरज को अपना असर दिखाने का मौका मिल गया है। राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों में तेज धूप हो रही है। इसके कारण गर्मी बढ़ गई है।

जानिए- क्‍यों आगे नहीं बढ़ पा रहा है मानसून

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून को हवाओं का साथ नहीं मिल रहा है। मानसून अबर सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं आगे बढ़ती हैं, लेकिन समुद्र की तरफ से कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके कारण मानसून के आगे बढ़ने का क्रम रुक गया है।

Weather जानिए..मानसून अब तक होगा सक्रिय

छत्‍तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में मानसून के आगे बढ़ने का क्रम रुक गया है। इसकी वजह से मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अभी इसके आगे बढ़ने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है।

बस्‍तर संभाग में बारिश का यलो अलर्ट

बस्‍तर संभाग  के तीन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्‍तर जिला में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है तापमान

मैदानी क्षेत्रों में बादलों के गायब होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मई के अंतिम सप्‍ताह में जहां अधिकतम तापामन सामान्‍य से 5 से 9 डिग्री तक नीचे चल रहा था, वहीं अब लगभग सभी स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से ऊपर चला गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, बिलासपुर में पारा 41 डिग्री है। राज्‍य अन्‍य स्‍थानों का तापमान 38 डिग्री से अधिक है।

छत्‍तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह:  सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर जताई…

Exit mobile version