Site icon Chatur Post

Weather  छत्‍तीसगढ़ में 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा: शीतलहर की चपेट में राज्‍य का बड़ा हिस्‍सा, 14 जिलों में यलो अलर्ट  

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ फिर एक बार सर्द हवाओं की जद में आ गया है। चौबीस घंटे में पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है। इसकी वजह से राज्‍य का बड़ा हिस्‍सा शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग ने राज्‍य के 14 जिलों में शीतलहर और  कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड

जनवरी के शुरुआत में तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी के बाद फिर पारा लुढ़कने लगा है। चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान में कमी आई है। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है। राजधानी रायपुर सुबह सूर्योदय के बाद तक ठंडी हवा चलती रही।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कड़के की ठंड

मौसम विभाग ने राज्‍य के 14 जिलों में शीतलहर चलने और कोहरा की चेतावनी जारी की है1 मौसम विभाग ने इस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिले शामिल है।

इन  जिलों में यलो अलर्ट

राज्‍य के जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें बिलाईगढ़, सक्‍ती, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली, मरवाही, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ शामिल है।

अंबिकापुर में सबसे ज्‍यादा गिरवाट

सरगुजा संभाग के सभी स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  अंबिकापुर में एक दिन पहले न्‍यूनतम तापमान 9.9 दर्ज किया गया था, वह गिरकर अब 4.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी तरह पेंड्रारोड का न्‍यूनतम तापमान  6.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दोनों स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब तीन डिग्री कम है।

अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, पहड़ा लेकर मैदान तक सुबह कोहरा का असर देखा जा सकता है। पूरे राज्‍य  के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसका असर दिन के अधिकतम तापमान पर पड़ सकता है।

Exit mobile version