राज्य

दक्षिण और मध्‍य क्षेत्र में फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

दक्षिण और मध्‍य क्षेत्र में फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कई दिनों तक बदली और बारिश के बाद अब मौसम बदल गया है। राज्‍य के बड़े हिस्‍से में बीते चौबीस घंटो के बारिश की गति‍विधियां थम गई है। आसमान से बादल गायब हो चुके हैं। इसका असर तापमान पर पढ़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है।

Weather दक्षिण और मध्‍य क्षेत्र में फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में बारिश की ग‍तिविधियों में कमी आई है। मैदानी क्षेत्रों में चौबीस घंटे से बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक मध्‍यम और दक्षिणी क्षेत्र में अच्‍छी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। स्‍थानीय प्रभाव की वजह से कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

सरगुजा संभाग में बनी हुई है बारिश की उम्‍मीद

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले एक सप्‍ताह तक सरगुजा संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। संभाग के अधिकांश जिलों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Weather  बढ़ने लगा तापमान

बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ ही तापमान चढ़ने लगा है। रायपुर के अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्‍य  के लगभग सभी स्‍थानों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। रायपुर में हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में हल्‍की बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना बनी रहेगी।

तापमान में बदलाव की स्थिति

स्‍थान11 जुलाई12  जुलाई
रायपुर23.833.6
बिलासपुर30.432.5
पेंड्रारोड28.932.1
अंबिकापुर2631.6
जगदलपुर3133.6
दुर्ग31.433.2

Back to top button