राज्य

Weather हवा में घुलने लगी ठंड: इधर, मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना के साथ जारी किया आरेंज अलर्ट

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। 15 अक्‍टूबर तक मानसून छत्‍तीसगढ़ से लौट जाएगा। इससे पहले ही ठंड दस्‍तक देने लगा है। रात और सुबह की हवा में ठंड घुलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की वापसी के साथ तापमान में कमी का दौर शुरू हो जाएगा।

तापमान में आने लगी कमी

बारिश के बीच हवा में घुलती ठंड से तापमान में कमी आने लगा है। राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों का तापमान सामान्‍य के करीब चल रहा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। वहीं, प्रदेश के बाकी स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

Weather  आज राज्‍य के पांच जिलों में आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्‍य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को राज्‍य के पांच जिलों कांकेर, गरियाबंद, धमतरी और मुंगेली के साथ कोरबा में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों को छोड़कर पूरे राज्‍य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को राज्‍य के 10 से ज्‍यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नारायणपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, बिलाईगढ़, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रामानुजगंज और जशपुर शामिल है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्‍य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं- कहीं भारी बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Weather मानसून की वापसी की स्थिति

दक्षिण पश्चिम मानसून के लौटने का क्रम जारी है। मानसून की वापसी की रेखा गुजरात के भरुच होती हुई मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन, झांसी और शाहजहांपुर से गुजर रही है।    

Back to top button