weather मौसम अलर्ट: तेज गर्मी के बीच गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

schedule
2025-04-01 | 03:55h
update
2025-04-12 | 17:18h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तेज गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत वाली खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो अप्रैल को राज्‍य में एक- दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इससे तापमान में कमी आ सकती है।

जानिए.. क्‍यों बन रही मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्‍य महाराष्‍ट्र तक एक द्रोणिका, मराठवाड़ा के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्र में बने इस सिस्‍टम के कारण तेज हवा चलने की संभावना बन रही है।

weather  जानिए.. छत्‍तीसगढ़ में कहां पड़ रही सबसे ज्‍यादा गर्मी  

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों में बीते दो दिनों में तापमान में कमी आई है। ज्‍यादार स्‍थानों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है, लेकिन रायपुर में तापमान अब भी 40 डिग्री बना हुआ है।

छत्‍तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बदल जाएगी शराब की कीमतें, देखिए- शराब की नई रेट लिस्‍टAMP

सोमवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर के माना का अधिकतम तापमान 39.3 और न्‍यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य के करीब है। बिलासपुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 1.8 डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

weather  पेंड्रा, अंबिकापुर और दुर्ग में रात में सामान्‍य से कम तापमान

प्रदेश के तीन स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे चल रहा है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह पेंड्रा रोड का न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 1.7 डिग्री कम है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान 21.8 रहा जो सामान्‍य से करीब एक डिग्री कम है।

अप्रैल 2025 में सरकारी छुट्टी: जानिए.. अप्रैल 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय….AMP

chatur postApril 1, 2025
152 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 04:57:54
Privacy-Data & cookie usage: