निहार प्रोडक्शन की नेहा पटेल ने बताया कि फैशन शो में 20 जुलाई को प्रदेश से आए हुए प्रतिभागियों का दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक वुड केसल ऑडिटोरियम में मिस्टर, मिस, मिसेज़ का फाइनल ऑडिशन किया गया।

वहीं मिसेज में 2 केटेगरी है। इनमें 5.3 हाइट और 5.3 हाइट से ऊपर रखा गया है चयन के बाद आगामी एक अगस्त को चयनित प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ होटल के परिसर में किया जाएगा

अंतिम ग्रैंड फिनाले 3 अगस्त को शाम 5 बजे से रखा गया है। इस आयोजन में प्रदेश से आए प्रतिभागियों के लिए रुकने की व्यवस्था के साथ लंच. डिनर भी रखा गया है।

नेहा पटेल ने बताया कि स्पर्धा में विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्रॉफी अवम सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा

ग्रैंड फिनाले के मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक, अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा, योगेश अग्रवाल फिल्मी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।