Site icon Chatur Post

Winter session बेरोजगारी भत्ता पर कांग्रेस का वाकआउट: बजट होने के बावजूद पैसा नहीं देने का लगाया आरोप

Winter session

Winter session  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बेरोजगार और बेरोजगारी भत्ता का मामला उठा। कांग्रेस के सदस्य लखेश्वर बघेल के प्रश्र के उत्तर में मंत्री खुशवंत साहेब में सदन को बताया कि राज्य में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 11 लाख 39 हजार 656 है।

बेरोजगारी भत्‍ता पर सवाल

इसी प्रश्र के दौरान बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा उठा। कांग्रेस के सदस्य उमेश पटेल ने पूछा कि हमारी सरकार ने बेरोजगारी भत्ता किया था, वह योजना बंद हो गई है या चल रही है। इस पर मंत्री खुशवंत ने कहा कि हमारी सरकार रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बना रही है।

बघेल के नेतृत्‍व में बहिर्गमन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले सत्र में मेरे प्रश्र के उत्तर में सरकार ने बताया था कि बेरोजगारी भत्ता बंद नहीं किया गया है। बघेल ने पूछा कि जब योजना बंद नहीं की गई है बजट भी आवंटित है फिर भी सरकार बेरोजगारों को भत्ता क्यों नहीं दे रही है। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी की और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

रोजगार देने के लिए मेला और कैंप का आयोजन

इससे पहले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उत्तर में युवाओं को रोजगार देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्रों के माध्यम से रोजगार मेला और प्लसमेंट कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश में लगेंगे 513 नए मोबाइल टावर

प्रश्रकाल के दौरान रेणुका सिंह के एक सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में पांच हजार नए मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसमें से अभी 513 को मंजूरी मिल गई है।

केवल चार सवाल

सदन में आज प्रश्रकाल के दौरान केवल चार ही सवाल-जवाब हो पाए। दरअसल, निधन उल्लेख की वजह से प्रश्रकाल आज देर से शुरू हुआ।

Exit mobile version