Winter session विधानसभा में आज: बिजली सब स्‍टेशन, PM सूर्यघर, ED की कार्यवाही और बिजली दर पर सवाल

schedule
2025-12-15 | 04:49h
update
2025-12-15 | 04:49h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Winter session रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का सोमवार को दूसरा दिन है। आज से सदन में प्रश्‍नकाल होगा। पहले दिन मुख्‍यमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री, कृषि और आदिम जाति कल्‍याण मंत्री सवालों का सामना करेंगे।

प्रश्‍नकाल में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, सैनेटरी नैपकिन, बिजली की दर, बिजली बिल हाफ योजना, प्रदेश में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ ईडी और ईओडब्‍ल्‍यू की कार्यवाही से लेकर सीएसआर, खनिज और बेरोजगारों पर सवाल पूछा जाएगा।

ये मंत्री आज करेंगे सवालों का सामना

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज सवालों का सामना करेंगे।   

आदिवासियों की जमीन पर भू माफियाओं का कब्‍जा

सदन में आदिवासियों की जमीन पर भू माफियाओं के कब्‍जा का मुद्दा भी उठ सकता है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने इस विषय पर ध्‍यानकर्षण की सूचना दी है। इस पर सदन में आज चर्चा हो सकती है। इसी तरह स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कंपनियां, निजी अस्‍पतालों में क्‍लेम सेटलमेंट और कैशलेस सुविधा में अनियमितता का मुद्दा भी उठ सकता है। इस विषय पर शकुंतला सिंह पोर्ते ने ध्‍यानाकषर्ण की सूचना दी है।

आज पेश होगा अनुपूरक बटज

विधानसभा में आज वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह चालू वित्‍तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट होगा। इस पर सदन में मंगलवार को चर्चा होगी।

विभिन्‍न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन

सदन में आज विभिन्‍न विभागों के 11 वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किए जाएंगे। इसमें लोक आयोग, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, छत्‍तीसगढ़ नगर निवेश, सरगुजा विश्‍वविद्यालय और रायपुर के रविशंकर विश्‍वविद्यालय का प्रतिवेदन शामिल है।

विपक्ष की मौजूदगी

सदन में आज विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्‍य भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की तरफ से आज सदन में काम रोको प्रस्‍ताव लाए जाने की संभावना है। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही हंगामेंदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

chatur postDecember 15, 2025
418 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 08:01:56
Privacy-Data & cookie usage: