Winter session छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज: 4 मंत्री करेगें सवालों का सामना, 3 संशोधन विधेयक और अनुपूरक बजट पर चर्चा

schedule
2025-12-16 | 04:55h
update
2025-12-16 | 04:55h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Winter session रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज भी हंगामा के आसार हैं। कांग्रेस की तरफ से आज फिर काम रोको प्रस्‍ताव लाए जाने की तैयारी है। सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और आज ही उसे पारित किया जाएगा।

प्रश्‍नकाल में चार मंत्री करेंगे सवालों का सामना

मंगलवार को सदन में प्रश्‍नकाल के दौरान चार मंत्री सवालों का सामना करेंगे। इनमें टंकराम वर्मा, अरुण साव, दयाल दास बघेल और श्‍याम बिहारी जायसवाल शामिल हैं। आज इन चारों मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवाल लगे हैं।

जर्जर स्‍कूल भवनों पर ध्‍यानाकर्षण

सदन में आज प्रदेश के जर्जर स्‍कूल भवनों का मुद्दा भी उठ सकता है। इसको लेकर अंबिका मरकाम ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस पर आज सदन में चर्चा होने की संभावना है।

इसी तरह भाजपा के सदस्‍यों अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के औद्योगिक इकाईयों में अव्‍यवस्‍था, कुप्रबंधन और सुरक्षा व्‍यवस्‍था के आभाव को लेकर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस पर श्रम मंत्री सदन में सरकार का पक्ष रखेंगे।

अनुपूरक बजट पर चर्चा

आज सदन में अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। बता दें कि वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को 35000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। यह चालू वित्‍तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट है। इसमें अधोसंरचना विकास के साथ ही विभिन्‍न योजनाओं के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्किल करें

तीन संशोधन विधेयक

सदन में आज सरकार की तरफ से तीन संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन छत्‍तीसगढ़ दुकान एवं स्‍थापना संशोधन विधेयक 2025 प्रस्‍तुत करेंगे। इसी तरह उच्‍च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा छत्‍तीसगढ़ निजी विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक और मंत्री लखनलाल देवांगन छत्‍तीसगढ़ जन विश्‍वास विधेयक में दूसरे संशोधन का प्रसताव सदन में रखेंगे।

chatur postDecember 16, 2025
216 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.02.2026 - 08:41:31
Privacy-Data & cookie usage: