Winter session विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से: आज नहीं होगा प्रश्‍नकाल, दिनभर इस विषय पर होगी चर्चा, कांग्रेस के MLA नहीं होंगे शामिल

schedule
2025-12-14 | 05:02h
update
2025-12-15 | 04:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Winter session  रायपुर। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो रहा है। अटल नगर (नवा रायपुर) में बने विधानसभा के नए भवन में यह पहला सत्र होगा। सत्र 17  दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन की चार बैठकें होगीं।

आज होगी विजन 2047 पर चर्चा

पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा होगी। इसी वजह से कांग्रेस विधायक पहले दिन की कार्यवाही में शामिल नहीं होगें। इस चार दिनी सत्र के लिए विधायकों की तरफ से 628 प्रश्रों की सूचना दी गई है। वहीं, राज्य सरकार की तरफ से सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल करेगा बहिष्‍कार

विजन 2047 पर होने वाली इस चर्चा का कांग्रेस विधायक दल ने बहिष्‍कार करने का ऐलान कर रखा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विजन 2047 को उधार का सपना करार दिया है। उनका कहना है कि इसमें छत्‍तीसगढ़ की मिट्टी की महक नहीं है।

ध्यानाकर्षण की 48 सूचनाएं

शीतकालीन सत्र के लिए सदस्यों की तरफ से कुल 628 प्रश्रों की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है। इसके साथ ही 48 ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प की नौ और शून्यकाल की चार सूचनाएं अब तक प्राप्त हुई है।

सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

शीतकालीन सत्र को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से तैयारी पूरी हो चुकी है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सदन के अंदर सरकार को घेरने के लिए 12  मुद्दे तय किया है। इसमें कानून-व्यवस्था, प्रदूषण, धान खरीदी, जमीन की गाइड लाइन दर और भ्रष्टाचार समेत अन्य विषय शामिल हैं। इधर, सरकार की तरफ से भी जवाबी हमले की तैयारी है। सरकार की तरफ से मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ विधायक मोर्चा संभालेगें।

विजन 2047 पूरी तरह गैर राजनीतिक विषय

विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि विजन 2047 पूरी तरह गैर राजनीतिक विषय है। इस विषय के प्रति सर्वसहभागिता और सर्वसहमति का पवित्र भाव समाहित है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

यह चर्चा राष्ट्र और राज्य के हित, सर्वांगिण विकास पर केंद्रीत होगा। इस विषय पर होने वाली चर्चा से प्राप्त निष्कर्ष छत्तीसगढ़ के समृद्ध, सुखद, सफल भविष्य का निर्धारण करेगा साथ ही राष्ट्रीय परिदृश्य में छत्तीसगढ़ की भावी भूमिका का निर्धारण करेगा।

chatur postDecember 14, 2025
344 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 02:15:45
Privacy-Data & cookie usage: