Site icon Chatur Post

Winter session बेरोजगारी के चक्कर में बिगड़ा नाम: अजय चंद्राकर को उमेश पटेल से मांगनी पड़ी माफी

cg vidhansabha

Winter session  रायपुर। विधानसभा में सोमवार को प्रश्रकाल के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि अजय चंद्राकर को उमेश पटेल से माफी मांगनी पड़ी। पटेल ने चंद्राकर पर नाम बिगड़ाने का आरोप लगाया था।

दरअसल, प्रश्रकाल में बेरोजगारों से जुड़े प्रश्र के दौरान चंद्राकर ने पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री से उमेश पटेल पर कई बार टिप्पणी की। जैसे ही यह प्रश्र सदन में आया, अजय चंद्राकर ने प्रश्रकर्ता कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि आप उमेश पटेल से यह प्रश्र पूछिए, बेरोजगार, बेरोजगारी, उसकी संख्या उसके पंजीयन के उमेश पटेल विशेषज्ञ हैं।

इस दौरान अजय चंद्राकर उमेश पटेल को बार-बार उमेश बघेल कहते रहे। इस पर कुछ सदस्यों ने कहा कि उमेश बघेल नहीं उमेश पटेल, लेकिन चंद्राकर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

सवाल जवाब का क्रम चल रहा था तो चंद्राकर फिर बीच में खड़े हुए और कहा कि पांच साल में वो (उमेश पटेल) मेरा उत्तर नहंी दे पाए थे, घुमा- घुमा के उत्तर देते थे।

इस पर उमेश पटेल ने मंत्री खुशवंत साहेब की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले उनसे पूछ लीजिए उनके पास जानकारी है या नहीं।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं लखेश्वर भाई से आग्रह करूंगा कि वे चंद्राकर जी को प्रश्र पूछने के लिए अधिकृत कर दें उत्तर मिल जाएगा। इस पर सदन में मौजूद सभी लोग हंसने लगें। फिर चंद्राकर ने कहा कि इस पर उत्तर देने के लायक तो अभी भी उमेश पटेल जी ही हैं।

चंद्राकर ने इस दौरान फिर उमेश पटेल को उमेश बघेल कहा। इस पर उमेश पटेल ने आपत्ति करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष जी इनसे कहिए मेरा नाम न बिगाड़े, लेकिन चंद्राकर ने इस पर ध्यान देने की बजाय कहा कि मेरे पास दस्तावेज है, आपके कार्यकाल का।

तब स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने समझाते हुए चंद्रकार से कहा कि उमेश जी की आपत्ति यह है कि आप उनका नाम बिगाड़ रहे हैं। कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि वो उमेश पटेल हैं बघेल नहीं। इस पर चंद्राकर ने उमेश पटेल से सॉरी कहा।

Exit mobile version