Site icon Chatur Post

Winter session राहुल गांधी के फुटबाल खेलने पर चंद्रकार ने की टिप्पणी तो, बघेल ने पूछा- कल आप क्या खेल रहे थे

विधानसभा

Winter session रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को कार्यवाही शुरुआत टिका टिप्पणी से हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्रकार ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से पूछा कि आप हैदराबाद गए थे या दिल्ली गए थे।

चंद्राकर ने कहा कि कल आपके नेता राहुल गांधी मैसी के साथ फुटबाल खेले हैं, आप देखने गए थे या नहीं। आपके नेता फुटबाल खेले हैं, आप लोगों ने यहां फटाखा नहीं फोड़ा।

आपने हमारा स्‍थान ग्रहण कर लिया था

इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि मैं कहीं नहीं गई गया था, लेकिन कल आपने हमारा स्थान ग्रहण कर लिया था। चंद्रकार ने कहा कि मैं अपने स्थान पर ही था। वहीं भूपेश बघेल ने चंद्राकर ने पूछा कि कल आप क्या खेल रहे थे। इस संवाद के दौरान सदन में बैठे सदस्य हंसते रहे।

फटाखा भी फोड़वा देंगे

चंद्राकर ने डॉ. महंत से कहा कि राहुल गांधी फुटबाल खेले हैं आप लोगों ने छत्‍तीसगढ़ में फटाखा नहीं फोड़ा। इस पर डॉ. महंत ने कहा कि फुटबाल तो सभी खेलते हैं। फटाखा भी फोड़वा देंगे।

चंद्राकर को अध्यक्ष ने टोका

कार्यवाही की शुरुआत निधन के उल्लेख से हुआ। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह पाटिल के निधन का उल्लेख किया। डॉ. रमन जब निधन का उल्लेख कर रहे थे, तब अजय चंद्राकर किसी मंत्री से बता करे रहे थे। इस पर स्पीकर ने उन्हें टोका, कहा कि अजय जी मैं निधन का उल्लेख कर रहा हूं, आप मंत्री जी से बाद में बात कर लें।

सदन की कार्यवाही स्थगित

सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन के उल्लेख के बाद सदन में उनके सम्मान में मौन रखा गया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दिवंगत शिवराज पाटिल के  और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

Exit mobile version