Yoga Day पॉवर कंपनी के ED का शीर्षासन: मुख्यालय में हुआ सामूहिक योग, एमडी शुक्‍ला बोले…

schedule
2025-06-21 | 16:31h
update
2025-06-21 | 16:31h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Yoga Day  रायपुर।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के राजधानी के डंगनिया स्थित मुख्यालय में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सुबह सैकड़ों कर्मियों ने सामूहिक योग अभ्यास का किया। पूरे प्रोग्राम की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई, जिसका फायदा फील्ड में पदस्थ पावर कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों के अलावा आम जनता ने भी उठाया। अब सभी के लिए पूरे वर्ष निशुल्क ऑनलाइन योग की व्यवस्था भी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की जारही है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा है। योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक विकास होती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिये योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिये, इससे मन प्रसन्न रहता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। आज हमें अच्छे तरीके से योग की प्रक्रिया बताई गई है, इसे नियमित करने से ही लाभ मिलेगा।

Yoga Day एलडीसी में की गई थी योगाभ्‍यास की व्‍यवस्‍था

 पॉवर कंपनी के भार प्रेषण केंद्र में योग की व्यवस्था की गई, इंटरनेशनल योग विशेषज्ञ डॉ़. आनंद भारतीय ने योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। उन्होंने वर्तमान तनावमुक्त रहने एवं बीमारियों से निदान के लिए भी योग अभ्यास कराये। उनके साथ योग प्रशिक्षक पलाश चंद्राकर एवं प्रदीप सिन्हा सहायक के रूप में उपस्थित थे।
पांच हजार साल पहले से भारत में योग

अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारत में पांच हजार साल पहले से योग की शुरूआत हुई। महर्षि पंतजलि ने योग दर्शन के जरिये इसे सूत्रित किया। आज पूरी दुनिया में योग भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी “डे” जैसे फादर्स डे, मदर्स दे आदि हम मनाते हैं, उसमें केवल इंटरनेशनल योग दिवस ऐसा है जो विशुद्ध भारतीय है, अतः हमारा दायित्व है कि हम स्वयं अपनी पुरातन परंपराओं की कद्र करते हुए  नियमित योगाभ्यास करें, तभी तो अगली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकेंगी

Yoga Day कार्यपालक पटेल ने किया शीर्षासन

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने शीर्षासन की प्रस्तुति की।  योग प्रशिक्षण में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक एमएस चौहान, केएस मनोठिया, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी सहित सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीएन सिंह, अविनाश सोनेकर, पीके जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।

chatur postJune 21, 2025
1,020 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:24:45
Privacy-Data & cookie usage: