कर्मचारी हलचल

Yoga Day पॉवर कंपनी का अपने स्‍टाफ, पेंशनर, उनके परिजनों व आम लोगों बड़ा ऑफर: 21 जून से पहले…

Yoga Day  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के मुख्‍यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योग महोत्‍सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 100 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 7 बजे से (45 मिनट) योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन में बिजली कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी के साथ उनके परिजन और आम लोग भी जुड़ सकते हैं। कंपनी में होने वाले इस आयोजन का लाइव प्रसारण भी होगा।

पॉवर कंपनी का ऑफर

कंपनी की तरफ से कंपनी के स्‍टाफ, पेंशनर्स और उनके परिजनों के साथ ही आम लोगों के लिए इस आयोजन में शामिल होने का ऑफर है। इसके साथ ही पूरे साल निशुल्‍क योग प्रशिक्षण का भी ऑफर दिया गया है।  इसमें शामिल होने के लिए 21 जून के पहले ऑनलाइन फार्म भरना पड़ेगा।

इंटरनेशनल योगा एक्सपर्ट कराएंगे अभ्‍यास

इंटरनेशनल योगा एक्सपर्ट डॉ आनंद भारतीय (स्नातक, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग, बीएनवाईएस, फेलो-एक्यूपंचर) के सानिध्य में बिजली कर्मी इस आयोजन का लाभ उठा सकते हैं। सभी योगियों को उनके उपयोग के लिए योगा मैट और योग की पुस्तक, थेरेपेटिक योग सहित हल्का फलाहार निशुल्क  उपलब्ध कराया जायेगा जिसे वे नियमित योग के लिए घर ले जा  सकते हैं।

Yoga Day  ऐसे हो सकते हैं आयोजन में शामिल

सभी बिजली  कर्मी,  पेंशनर परिवारजनों और इष्ट मित्रों के साथ योग महोत्सव का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए इस गूगल फॉर्म (https://forms.gle/9VY2o6VpV23ZLYV2A) को सभी के लिए अलग अलग भर कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। स्थान सीमित है, प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।

पॉवर कंपनी में योगा महोत्सव की होगी लाइव स्ट्रीमिंग

21 जून को आयोजित इस उत्सव में अधिकारी-कर्मचारी सुबह सात बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का यू ट्यूब (http://bit.ly/4kRBdLU) के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जिससे वे सभी इच्छुक आम जनता भी इस योग उत्सव में शामिल हो सकते हैं जो कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सकते हैं।

Yoga Day  पूरे साल मिलेगा मार्गदर्शन

पूरे वर्ष भर विशेषज्ञ प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करने के  इच्छुक प्रतिभागियों व्हाट्सएप समूह  के तैयार किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन योग सीखने के लिए  लिंक आएगी जिसके माध्यम से घर बैठे निशुल्क योग प्रशिक्षक से ऑनलाइन योग कर सकेंगे।  ऐसे सभी अपने परिवारजन सहित योग महोत्सव में हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। अधिक जानकारी के लिए विनोद अग्रवाल से मोबाइल नंबर 93000-40007 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button