
रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)
युवा महोत्सव 2022-23 का शनिवार को भव्य शुभारंभर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 क्या-क्या होगा
महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति होगी।
युवा महोत्सव 2022-23 में कौन-कौन होगा शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल होंगे।
-
CSPC बिजली वितरण कंपनी में इंजीनियरों का प्रमोशन: DPC की सिफारिश पर जारी हुआ आदेश, देखिए- सूची
CSPC रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली वितरण कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर (T&D) के पद पर प्रमोशन के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC ) की सिफारिशों पर जूनियर इंजीनियर (T&D) को असिस्टेंट इंजीनियर (T&D) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। यह प्रमोशन पे मैट्रिक्स लेवल O-1 Rs. 56,100 – 1,44,300/- पर होगा, जो पदभार संभालने की…
-
UPSC में रायपुर की वैभवी अग्रवाल का 35वां रैंक: छत्तीसगढ़ के पांच युवाओं का हुआ चयन
UPSC रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें रायपुर के तीन समेत प्रदेश के आधा दर्जन युवाओं ने बाजी मारी है। राजधानी के गुढ़ियारी के रहने वाले वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। इंजीनियर वैभवी का आईएएस बनना तय है। इसी तरह रायपुर के ही रौनव…
-
ShapathPatra BJP की लक्ष्मी धनवान: CONGRESS की फूलोदेवी के पास ज्यादा Cash, देखिए दोनों प्रत्याशियों की संपत्ति
ShapathPatra रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा नाम के पास कांग्रेस की फूलोदेवी की तुलना में लक्ष्मी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व 06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची संपत्ति से लेकर आभूषणों के मामले में लक्ष्मी वर्मा…
-
CG राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह: देखिए आयोजन की तस्वीरें और वीडियो
CG नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की तरफ से एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति रही। पदमिनी भोई ने किया संबोधित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संचालक…
-
Road Accidents छत्तीसगढ़ में दो भीषण बस दुर्घटनाओं में 10 की मौत: जशपुर में गई 6 की जान, सीएम ने जताया शोक
Road Accidents जशपुर/ बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हुई है। दोनों घटनाओं में हताहत होने बस यात्री हैं। बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त…
-
Electricity Policy नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 पर अब इस तारीख तक दिया जा सकता है फीडबैक, ऊर्जा मंत्रालय ने बढ़ाई तारीख
Electricity Policy न्यूज डेस्क। ऊर्जा मंत्रालय ने ड्राफ्ट नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी (NEP) 2026 पर फीडबैक देने की डेडलाइन बढ़ा दी है, जिससे स्टेकहोल्डर्स और आम लोगों को प्रस्तावित सुधारों को रिव्यू करने के लिए और समय मिल जाएगा। 19 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव 25 फरवरी को जारी एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कमेंट्स…
महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।



