रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)
युवा महोत्सव 2022-23 का शनिवार को भव्य शुभारंभर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 क्या-क्या होगा
महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति होगी।
युवा महोत्सव 2022-23 में कौन-कौन होगा शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल होंगे।
-
अभी से मानसून की तैयारी में जुटा नगरीय प्रशासन विभाग: जारी किए सख्त निर्देश; बना यह मेगा प्लान
रायपुर (Chaturpost News): छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट के साथ ही शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास (Directorate of Urban Administration and Development) ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है । इस निर्देश का मुख्य उद्देश्य…
-
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा यू-टर्न, कर्मचारियों के लिए जारी सख्त आदेश 24 घंटे में स्थगित, देखें नया आर्डर
रायपुर (Chaturpost): छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवकों (Government Servants) के लिए जारी एक विवादित आदेश को महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा कल जारी किए गए उस निर्देश को फिलहाल स्थगित (Suspended) कर दिया गया है, जिसमें कर्मचारियों के किसी भी राजनीतिक दल या संगठन में पद…
-
Stock Market Crash Warning: क्या आज भी डूबेगा निवेशकों का पैसा? गिफ्ट निफ्टी 171 अंक टूटा, होर्मुज संकट ने बढ़ाई टेंशन
न्यूज डेस्क: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण (Challenging) रहने वाला है। वैश्विक संकेतों (Global Cues) के बीच भारतीय सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की शुरुआत भारी गिरावट के साथ होने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी से मिले ‘लाल’ संकेत (Gift Nifty Indications) आज सुबह…
-
Today in History: 23 अप्रैल का इतिहास, जब साहित्य जगत के ‘महान नायक’ ने ली अंतिम सांस; जानें आज की प्रमुख घटनाएं
डेस्क: इतिहास (History) का हर दिन हमें कुछ न कुछ सिखाता है। आज 23 अप्रैल है। यह दिन साहित्य (Literature) और कला के प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज दुनिया भर में ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ मनाया जाता है। आइए Today in History के इस विशेष अंक में विस्तार से जानते…
-
छत्तीसगढ़ में जल संकट की आहट! बांधों में 9.28% गिरा पानी, देखें आपके जिले के जलाशय का हाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी (Summer) की तपिश बढ़ने के साथ ही अब जल संकट (Water Crisis) गहराने लगा है। प्रदेश के प्रमुख बांधों और जलाशयों के जलस्तर में पिछले 28 दिनों के भीतर 9.28 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों (Experts) का मानना है कि यदि मई के महीने में भीषण गर्मी…
-
CSPGCL Good News: बिजली उत्पादन कंपनी सेवानिवृत्तों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें आदेश
रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है । कंपनी ने माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के विभिन्न फैसलों के अनुपालन में पदोन्नति (Promotion) के आदेश जारी कर दिए हैं । इस आदेश के तहत कई पात्र कर्मचारियों को ‘प्लांट…
महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

