राज्य

Yuva Ratna Samman सरकार देगी युवा रत्‍न सम्‍मान: तीरंदाजी अकादमी खोलने और भर्ती नियम शिथिल

Yuva Ratna Samman रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं। इसमें युवा रत्‍न सम्‍मान देने का निर्णय भी शामिल है। सरकार ने तीरंदाजी अकादमी खोलने और खेल कोच भर्ती नियमों को शिथिल करने का फैसला किया है।  

Yuva Ratna Samman  जानिए- क्‍या है युवा रत्न सम्मान की घोषणा

युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों व संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति या स्वैच्छिक संगठनों को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

किफायती दर पर सरकार देगी जमीन: सरकार ने जारी की जन आवास योजना 2025

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम ढ़ाई लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम पांच लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

जानिए- किसे दिया जाएगा युख रत्‍न सम्‍मान

इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला-बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान- प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में युवा रत्न सम्मान दी जाएगी। युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं।

Yuva Ratna Samman  जानिए- युवा रत्‍न सम्‍मान के लिए आवेदन की शर्तें

आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा।

कोच की होगी भर्ती

कैबिनेट ने  राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती के लिए  राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदंड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया।

नवा रायपुर में तीरंदाजी अकादमी की स्थापना

नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की जाएगी। कैबिनेट ने इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि नि:शुल्क देने का फैसला किया है। इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास और आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा।

तबादला नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी: जानिए- जिला स्तर पर कब से होंगे ट्रांसफर

Back to top button