कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठ

8th CPC 8वां वेतन आयोग ने मांगा सुझाव: 16 मार्च तक ऐसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात

8th CPC रायपुर। आठवें वेतन आयोग 8th PAY COMMISSION ने कामकाज शुरू करने के साथ ही वेतन पुनर्गठन को लेकर सुझाव आमंत्रित किया है। इसके लिए आयोग की तरफ से बकाया सूचना जारी की गई है।

आठवें वेतन आयोग को कौन-कौन दे सकता है सुझाव

आठवें वेतन आयोग को सात श्रेणी के लोग सुझाव दे सकते हैं। इनमें Central Govt Employees केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर और केंद्र शासित राज्‍यों के कर्मचारी भी सुझाव दे सकते हैं। Judicial Officers न्यायिक सेवा और संगठनों के लोग के साथ आम लोग भी सुझाव दे सकते हैं।

8वें वेतन आयोग को कैसे दे सकते हैं सुझाव

आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार आयोग को ऑनलाइन सुझाव दिया जा सकता है। आयोग को Official MyGov Portal से सुझाव दे सकते हैं।

आयोग ने आमंत्रित किया सुझाव

सुझाव देने की अपील के साथ आयोग की तरफ से कहा गया है कि आपका फ़ीडबैक भविष्य में सैलरी, अलाउंस और पेंशन सुधारों को आकार देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- शासकी सेवकों को घर बनाने के लिए 5 प्रतिशत ब्‍याज पर 75 लाख लोन

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले ही शासकीय सेवकों ने घर लेने के लिए लोन की सीमा बढ़ाने की मांग सरकार के सामने रख दी है। शासकीय सेवक 5 प्रतिशत ब्‍याज पर 75 लाख की मांग कर रहे हैं। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को डीआर का इंतजार

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवक अपना महंगाई राहत बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। राज्‍य के शासकीय सेवकों का डीए जनवरी में ही बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन पेंशनरों का डीआर अभी तक नहीं बढ़ा है। इसकी वजह से पेंशनरों में नाराजगी बढ़ रही है।

Back to top button