Chhattisgarhकर्मचारी हलचल

Samaadhan Yojana मीटर रीडरों को भी मिलेगा समाधान योजना का लाभ: 500 से एक हजार रुपए तक देगी कंपनी

Samaadhan Yojana रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली वितरण कंपनी ने बकायादारों के लिए समाधान योजना लांच किया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्‍ताओं को अधिभार और बकाया बिल पर 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट दिया जाएगा। उपभोक्‍ताओं के साथ ही इस योजना का लाभ मीटर रीडरों को भी मिलेगा।

कंपनी के बोर्ड का फैसला

बकायादारों के लिए समाधान योजना शुरू करने का फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टर्स की बैठक में लिया गया है। बोर्ड में लिए गए निर्णय के आधार पर कंपनी के चीफ इंजीनियर (मानव संसाधन) राजेंद्र प्रसाद ने आदेश जारी कर दिया है।

30 जून तक योजना रहेगी प्रभावि

बिजली वितरण कंपनी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार समाधान योजना इस साल 30 जून तक प्रभावि रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्‍ताओं को इस तारीख से पहले पंजीयन करना होगा।

समाधान योजना में मीटर रीडरों को क्‍या होगा लाभ

इस योजना में मीटर रीडरों को भी लाभ देने का फैसला बोर्ड ने किया है। इसके तहत मीटर रीडरों के लिए दो प्रावधान किया गया है

1 एकमुश्त पूर्ण भुगतान प्राप्त करने पर- एकमुश्त भुगतान प्राप्त होने पर प्राप्त धनराशि का 5% (अधिकतम 1000 रुपए प्रति कनेक्शन)

2 किश्तों में भुगतान प्राप्त करने पर संपूर्ण भुगतान प्राप्त होने पर प्राप्त धनराशि का 5% (अधिकतम 500 प्रति कनेक्शन)

यह करना होगा मीटर रीडरों को

योजना का लाभ पाने के लिए मीटर रीडरों को इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रेरित करना होगा। मीटर रीडर की प्रेरणा से जितने बकायादार बिल जमा करेंगे उसके हिसाब से मीटर रीडरों को लाभ दिया जाएगा।

क्‍या है बिजली वितरण कंपनी की समाधान योजना?

सीएसपीडीसीएल ने बकाया वसूली के लिए समाधान योजना शुरू किया है। इस योजना का लाभ घरेलू, बीपीएल और गैर सरकारी कृषि उपभोक्‍ताओं को मिलेगा। बिजली वितरण कंपनी की समाधान योजना के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्किल करें

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button