
IAS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने तीन महिला आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इनमें एक महिला आईएएस भी शामिल हैं, जिन्हें दो दिन पहले एक जिले का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन ज्वाइनिंग के पहले ही उनका आर्डर बदल गया है।
किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?
रीता यादव: 2019 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पुष्पा साहू: 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) के पद पर तैनात किया गया है।
रोक्तिमा यादव: 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।]
बुधवार को जारी हुआ था आदेश
बता दें कि बुधवार को सरकार ने 43 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया था। इसमें आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे। इस आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया जिला का कलेक्टर बनाया गया था। शुक्रवार को जारी आदेश में उन्हें शिक्षमंडल का सचिव बना दिया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल की मुख्य नियुक्तियां
| अधिकारी का नाम | बैच | नवीन पदस्थापना | अतिरिक्त प्रभार |
| सुश्री पुष्पा साहू | IAS 2012 | सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल | – |
| श्रीमती रोक्तिमा यादव | IAS 2016 | कलेक्टर, जिला-कोरिया | – |
| श्रीमती रीता यादव | IAS 2019 | आयुक्त, उच्च शिक्षा | प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान |

यह भी पढ़ें- इंजीनियरों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में सहायक अभियंता के पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल







