
रायपुर (chaturpost.com): छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय में पदस्थ सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के लिए एक नया तबादला आदेश (Transfer Order) जारी किया है । नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से 11 मई 2026 को जारी आदेश के तहत कई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ।
अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है ।
किसे कहां मिली नई तैनाती? (Transfer List Details)
आदेश के अनुसार, निम्नलिखित कर्मचारियों की पदस्थापना इस प्रकार है:
- अंजु पटेल (सहायक अनुभाग अधिकारी): वर्तमान विभाग – सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा)। इन्हें यथावत (Status Quo) रखा गया है ।
- तोमेश्वरी साहू (सहायक अनुभाग अधिकारी): वर्तमान विभाग – कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग। इन्हें भी यथावत रखा गया है ।
- दुर्गेश रात्रे (वरिष्ठ सचिवालय सहायक): वर्तमान विभाग – सामान्य प्रशासन विभाग (पूल)। इनकी नई पदस्थापना चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) में की गई है ।
- सुनीता ठाकुर (डाटा एन्ट्री ऑपरेटर): वर्तमान विभाग – सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-13 Legal Cell)। इन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, वे लीगल सेल का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) भी संभालती रहेंगी ।
महत्वपूर्ण निर्देश: तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश
विभाग ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना (New Posting) में कार्यभार ग्रहण करें । कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसका पालन प्रतिवेदन (Compliance Report) तत्काल विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा । यह नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेंगी ।
यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की जगी उम्मीद! NPS से OPS में जाने का मिलेगा मौका और रिटायरमेंट उम्र होगी 65?








