Breaking News

निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति: ममता साहू बनी महिला आयोग को मिली नई अध्‍यक्ष, गौतम शिक्षा आयोग के बने अध्‍यक्ष

Chhattisgarh Appointments रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों के लिए नई नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इन नियुक्तियों के माध्यम से राज्य के महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है ।

प्रमुख नियुक्तियों की सूची (पदवार विवरण)

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त किया गया है:

·  राज्य महिला आयोग: डॉ. श्रीमती ममता साहू (अध्यक्ष),

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष) और देवशरण सेन (सदस्य)।

छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग: रामलाल चौहान (अध्यक्ष), वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष). सौरभ सिंह जागृत (सदस्य) और दुर्गा महेश्वर (सदस्य) श्री दयावंत धर बांधे (सदस्य).

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: आनंद निषाद (अध्यक्ष), और नेतराम निषाद (सदस्य).
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर: राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष) और सुमन मुथा (सदस्य).

शाकम्भरी बोड:र् राजेन्द्र नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल (सदस्य), प्रेमलाल पटेल (सदस्य), संतोष पटेल (सदस्य) और प्रेम पटेल (सदस्य).

छ.ग. राज्य शिक्षा आयोग: सुधीर गौतम (अध्यक्ष).

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य).

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य).

रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर: डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष).

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: किशोर महानंद (उपाध्यक्ष).

गौ सेवा आयोग: आनंद कुमार तिवारी/श्री राजीव लोचन दास महाराज (उपाध्यक्ष).

छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष).

प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण पर जोर

इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न वर्गों के कल्याण और विकास कार्यों में पारदर्शिता और सक्रियता लाना है । नियुक्त किए गए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अनुभवी चेहरे हैं, जिनसे सरकार को उम्मीद है कि वे आम जनता और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई यह सूची निगम, मंडल और आयोगों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है । आने वाले समय में इन नियुक्तियों का प्रभाव प्रदेश की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- डॉ. रमन सिंह के आश्वासन पर खत्म हुआ विद्युत संविदा कर्मचारियों का 16 दिन लंबा संघर्ष, जानें क्या है पूरी अपडेट

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button