शिक्षा

Education निलंबित शिक्षकों की बहाली को लेकर DPI ने जारी किया निर्देश: कहा- ऐसे कर्मचारियों की पोस्टिंग

Education  रायपुर। छत्तीसगढ़ संचालक लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निलंबित कर्मचारियों की बहाली के संबंध में निर्देश जारी किया है। 

निलंबन से बहाल होने वालों की पदस्थापना संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि आगे से निलंबित कर्मचारियों के बहाल होने पर उनकी पदस्थापना शिक्षक विहीन अथवा एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Education शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा

निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि अब तक निलंबन से बहाल किए गए कर्मचारियों की पदस्थापना जिले और संभाग के अन्य विद्यालयों में की जा रही थी, जबकि कई विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक विहीनता या एकल शिक्षकीय स्थिति बनी हुई है।

Education  संचालनालय ने इसे अनुचित और अव्यवहारिक व्यवस्था बताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक उपलब्धता ओर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

चतुरपोस्‍ट.काॅॅम

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button