Chhattisgarhकर्मचारी हलचल

Holi Day एक और छुट्टी का ऐलान: 21 अक्‍टूबर के बाद एक और छुट्टी की हुई घोषणा, देखिए आर्डर

Holi Day बिलासपुर।  छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य में 21 अक्‍टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 21 को सार्वजनिक अवकाश घोषित होते ही दिसंबर में एक स्‍थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

10 दिसंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा

बिलासपुर जिला प्रशासन ने 10 दिसंबर को जिले में स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्‍टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

Holi Day  इस वजह से 10 दिसंबर को स्‍थानीय अवकाश

कलेक्‍टर संजय अग्रवाल के हस्‍ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस के दिन पूरे जिले में स्‍थानीय अवकाश रहेगा।

इस कारण जारी हुआ स्‍थानीय अवकाश

बिलासपुर जिला में 21 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसे देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने 21 अक्‍टूबर के बचे हुए स्‍थानीय अवकाश को 10 दिसंबर को देने का फैसला किया है।

Holi

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button