कर्मचारी हलचलराज्य

AEBAS मंत्रालय में 1 दिसंबर से एक और नई व्‍यवस्‍था:  Class 1 से 4 तक सभी आएंगे दायर में, जानिए- क्‍या है AEBAS

AEBAS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मंत्रालय में बड़े बदलाव की तैयारी है। यह बदलाव एक दिसंबर से प्रभावि हो जाएगा। इसके दायरे में मंत्रालय में पदस्‍थ क्‍लास वन से लेकर क्‍लास फोर तक के स्‍टाफ आएंगे, यानी यह व्‍यवस्‍था सभी पर लागू होगा। ई आफिस के बाद मंत्रालय में इसे दूसरा बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

एक दिसंबर से लागू होगी नई व्‍यवस्‍था

मंत्रालय में एक दिसंबर से नई व्‍यवस्‍था लागे होने जा रही है।  इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नई व्‍यवस्‍था के लिए सभी लोग 7 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा लें।

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली

मंत्रालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attandance System AEBAS) प्रारंभ की जा रही है। AEBAS के लिए विभागीय पोर्टल का URL https://eggad.attendance.gov.in/ है।

खुद करना होगा पंजीयन

जीएडी से जारी निर्देश के अनुसार इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने विवरण के साथ पोर्टल पर User/Employee Registration अनुभाग में जाकर स्व-पंजीकरण (Self Registration) करना होगा।

पंजीकरण के लिए देनी होगी यह जानकारी

i.नाम

ii.जन्म दिनांक

iii. लिंग

iv. आधार संख्या अथवा Virtual ID

V. मोबाईल नंबर

vi. ईमेल आई.डी.

vii. संगठन का नाम/अनुभाग / इकाई

viii. पदनाम

ix. कार्यालय स्थान

X. कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो)

xi. पासपोर्ट आकार का फोटो

इनको करना होगा पंजीयन

i. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी GAD-2 (IAS Establishment)

ii. विधि विभाग के शासकीय सेवक Law Department (Mantralaya)

iii. संसदीय कार्य विभाग के शासकीय सेवक  Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)

iv. मंत्रालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी के सभी शासकीय सेवक  GAD-10

V. मंत्रालय में पदस्थ मंत्रालयीन सेवा एवं अन्य सभी शासकीय सेवक GAD-8

एप के जरिए दर्ज होगी हाजिरी

अफसरों के अनुसार AEBAS के लिए  AadhaarFaceRD (Unique Identification Authority of India) और AadhaarBAS (National Informatics Centre) ऐप इंस्टॉल कर रजिस्ट्रेशन के बाद उपस्थिति दर्ज किए  जाने के लिए विकल्प के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं।

Back to top button