Chhattisgarh

किसे मिली खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग की जिम्‍मेदारी

किसे मिली खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग की जिम्‍मेदारी

IAS Posting रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आईएएस अफसर के प्रभार में बदलाव किया गया है। राज्‍य सरकार ने दो आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। इससे खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के सचिव बदल गए हैं।

IAS Posting  जानिए- किसे मिली खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग की जिम्‍मेदारी

छत्‍तीसगढ़ में खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के सचिव बदल गए हैं। राज्‍य सरकार ने आईएएस यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्‍यण विभाग का सचिव बनाया है। 2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) हैं। चुनाव आयोग से मिली अनुमति के बाद उन्‍हें खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Posting  हिमशिखर गुप्‍ता हुए मुक्‍त

यशवंत कुमार के खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग का सचिव बनाए जाने के साथ ही राज्‍य सरकार ने आईएएस हिमशिखर गुप्‍ता को इस जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया है। गुप्‍ता भी 2007 बैच के आईएएस हैं।

सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार हिमशिखर गुप्ता के पास श्रम विभाग है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गृह एवं जेल विभाग के सचिव के साथ उनके पास श्रमायुक्त का भी अतिरिक्‍त प्रभार है। गुप्‍ता को केवल खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के सचिव के पद से मुक्‍त किया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button