Site icon Chatur Post

Afim ki Kheti BJP नेता की अफीम की खेती पर आया CM विष्‍णुदेव का बयान: कांग्रेस के प्रदर्शन की घोषणा पर बोले…

Osaka World Expo विष्णु देव करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व: राज्‍य बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण

Afim ki Kheti रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिला में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अफीम की खेती करने और कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक भाजपा नेता भी शामिल हैं। आरोप है कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकर ही वहां अफीम की खेती करा रहे थे।

राजनीति में जुबानी जंग तेज

अफीम की खेती को लेकर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को इसके लिए जिम्‍मेदार बता रही है। भाजपा का आरोप है कि अफीम की खेती कांग्रेस के राज में शुरू हुई। हमारी सरकार के संज्ञान में आते ही कार्यवाही की गई है और पार्टी ने विनायक को निलंबित भी कर दिया है।

कांग्रेस ने किया प्रदेशव्‍यापी प्रदर्शन का ऐलान

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्‍यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि मामला उजागर होने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं के साथ अफीम की खेत में पहुंचे थे। उन्‍होंने इसको लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगा दिया है। बघेल ने इस मामले को ड्रग्‍स सप्‍लाई के आरोप में पकड़ी गई नव्‍या मलिक से जोड़ा है।

जानिए- अफीम मामले में क्‍या कहा मुख्‍यमंत्री साय ने?

अफीम की खेती के मामले में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का बयान सामने आया है। सोमवार को राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मुख्‍यमंत्री से इस विषय पर सवाल किया। पूछा कि अफीम की खेती के मामले में कांग्रेस पूरे प्रदेश के प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, इस पर आम क्‍या कहेंगे।

जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी

हमारी सरकार जब से इस प्रदेश में आई है तब से चाहें किसी भी तरह का अपराध हो उस पर सख्‍ती से कार्यवाही हो रही है। इसमें भी जो दोषीदार है वह गिरफ्तार हुआ है उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ है। उसकी जांच होगी और भी लोग उसमें सम्‍मलि होगें तो उन पर भी सख्‍ती से कार्यवाही होगी।

Exit mobile version