मुख्य पृष्ठराज्य

Afim ki  kheti छत्‍तीसगढ़ में अफीम की खेती कराने वाला BJP नेता समेत तीन गिरफ्तार, एक साथी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Afim ki  kheti दुर्ग। अफीम की अवैध खेती कराने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पुलिस ने उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर दिया है। एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अवैध अफीम के पौधों को जब्‍त कर लिया है, जिसकी अनुमा‍नित कीमत आठ करोड़ रुपए आंकी गई है।

छत्‍तीसगढ़ में कहां हो रही थी अफीम की खेती

अफीम की खेती दुर्ग जिला के पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा, झेंझरी औश्र सिरसा के बीच स्थित खेत में की जा रही थी। पुलिस, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम कार्यवाही करते हुए करीब 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया है।

महिलाओं के नाम पर है जमीन

अफसरों ने बताया कि झेंझरी जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी उसका खसरा नंबर 309 और 310 है। खेल का कुल रकबा 80 डिसमिल और दूसरे का रकबा नौ एकड़ 92 डिसमिल, कुल 10 एकड़ 72 डिसमिल है। जमीन  मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार पिता स्व. सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम से दर्ज है।

ऐसे हो रही थी अफीम की खेती

ग्राम समोदा और झेंझरी की लगभग 110 एकड़ जमीन को तार फेंसिंग से घेरकर उसमें मक्का, गेहूं, धान, चना और ज्वार की फसल भी लगाई गई है। भूमि का सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से परीक्षण किया गया।

छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अफीम: BJP नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे Ex CM भूपेश, देखिए फोटो वीडियो  

इसमें पूरी जमीन निजी स्वामित्व की पाई गई। प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि अफीम की खेती के लिए बाहरी लोगों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा था। भूमि स्वामी मधुमती ताम्रकार व प्रीतिबाला ताम्रकार का संबंध संदेही विनायक ताम्रकार से बताया गया है।

अफीम की खेती के मामले में इन्‍हें किया गया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने विनायक ताम्रकार पिता गिरजाशंकर (उम्र 58 वर्ष), निवासी तमेरपारा दुर्ग, विकास बिश्नोई पिता नारायण राम बिश्नोई (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम मटोड़ा थाना मटोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम समोदा जिला दुर्ग, मनीष ठाकुर तथा अचला राम जाट (उम्र 28 वर्ष) के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इनमें से अचला राम जाट फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इन अफसरों ने की कार्यवाही

इस कार्यावाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर, एसडीओपी चित्रा वर्मा, थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, आबकारी विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मीटर रीडरों को भी मिलेगा समाधान योजना का लाभ: 500 से एक हजार रुपए तक देगी कंपनी

Back to top button