Agricultural College स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

schedule
2025-11-01 | 04:27h
update
2025-11-01 | 04:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Agricultural College कोरिया। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया।

अधिष्‍ठाता डॉ. गुप्‍ता ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता डॉ. डीके गुप्‍ता ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए सभी को अपील करते हुए राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।  साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

Agricultural College इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

साथ ही इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर उनको स्मरण कर सभी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. एन. के. मिश्रा, डॉ. श्रवण यादव, पुनेश्वर सिंह पैकरा, डॉ. आशीष कुमार सिंह एवं शिक्षकगण सहित प्रवीण कुमार ध्रुव, कौशल कुमार सहित कर्मचारीगण और  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 देशभर में मनाया गया राष्‍ट्रीय एकता दिवस

बता दें कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। प्रदेश सरकार के सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्‍थानों में एकत की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ आगमन से पहले पीएम मोदी ने भेजा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। वे यहां राज्‍य स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्‍योत्‍सव में शामिल होंगे। मोदी आज करीब पौने सात घंटा रायपुर में रहेंगे। अपने छत्‍तीसगढ़ दौरा को लेकर उन्‍होंने सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट किया है। पीएम मोदी ने क्‍या कहा है जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में पदोन्‍नति में भी आरक्षण

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने विशेष वर्ग के शासकीय सेवकों को नौकरी में आरक्षण देने का फैसला किया है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। पदोन्‍नति में किसे और कितना आरक्षण दिया जाएगा, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postNovember 1, 2025
257 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:18:09
Privacy-Data & cookie usage: