
AICC रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ के तीन विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।
जानिए- किसे क्या मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासिचव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल को पार्टी का विधानसभा में पार्टी उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। बता दें कि डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हैं।
दलेश्वर साहू और दिलीप लहरिया को मिली जिम्मेदारी
लखेश्वर बघेल के साथ ही पार्टी ने अपने दो और विधायकों दलेश्वर साहू और दिलीप लहरिया को भी जिम्मेदारी सौंपी है। दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप Whip की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप Whip बनाया गया है।
AICC जानिए क्या होता है Whip
व्हिप राजनीति पार्टी की तरफ से जारी एक तरह का निर्देश होता है। व्हिप अनुशासन बनाए रखने के लिए जारी किया जाता है। मसलन किसी विषय पर सदन में वोटिंग होनी है या विचार रखा जाना है। ऐसे में अगर पार्टी की तरफ से व्हिप जारी कर दिया जाता है कि पार्टी के सदस्य इसी लाइन पर बात या मतदान करेगें।
भारी पड़ सकता है Whip का उल्लंघन
पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करना विधायक को भारी पड़ सकता है। व्हिप का पालन नहीं करने वाले विधायक की सदस्यता भी जा सकती है।
व्हिप की जिम्मेदारी
पार्टी तरफ से नियुक्ति किए गए चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की जिम्मेदारी होती है कि वह पार्टी की तरफ से जारी व्हिप की सूचना सभी सदस्यों को दी और उसका पालन सुनिश्चित कराए।





