May 17, 2024

भाजपा ने जारी की अपने 38 सुरमाओं की सूची जो विरोधियों का करेंगे मुकाबला  

1 min read

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

भाजपा ने 31 नेताओं की सूची जारी की है। प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव के निर्देश पर यह सूची प्रदेश महामंत्री केदार कश्‍यप ने जारी की है। इस सूची में पार्टी के तेजर्रार नेताओं को रखा गया है।

भाजपा की इस सूची में शामिल सभी 31 नेताओं को पार्टी ने मीडिया पैनलिस्‍ट बनाया है। ये नेता विभिन्‍न टीवी चैनलों और टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

भाजपा की तरफ से जारी इस सूची में सबसे पहला नाम सौरभ सिंह का है। सिंह अकलतरा सीट से पार्टी के विधायक हैं। दूसरा नाम रायपुर के संजय श्रीवास्‍तव का है। तीसरा नाम डॉ. विमल चोपड़ा का है। डॉ. चोपड़ा महासमुंद से विधायक रह चुके हैं। वहीं, रायपुर के विकास मरकाम, पूर्व विधायक नवीन मार्ककंडे और जेपी चंद्रवंशी का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। प्रदेश स्‍तर पर सातवां नाम रवि भगत का है।

जिलों में भी बनाए गए मीडिया पैनलिस्‍ट

राज्‍य के ही पार्टी ने सभी जिलों में भी मीडिया पैनलिस्‍ट की नियुक्ति की है। इसमें रायपुर में लक्ष्‍मी वर्मा, बिलासपुर में रजनीश सिंह, बालोद में यशवंत जैन, रायपुर में अशोक बजाज, महासमुंद में परेश बागबाहरा, जगदलपुर संजय पाण्‍डेय, रायपुर से बृजेश पाण्‍डेय, गौरीशंकर श्रीवास और मुकेश शर्मा का नाम शामिल है।

नान घोटाला को लेकर भाजपा का बड़े खुलासा का दावा, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

इसी तरह धमतरी से पिंकी शाह, रायपुर से ही मीनल चौबे, राजीव चक्रचर्ती, अवधेश जैन, उमेश घोरमोडे और डॉ. किरण बघेल का नाम शामिल है। बिलासपुर से सुशांत शुक्‍ला, भिलाई निश्‍चल वाजपेयी, महासमुंद एतराम साहू, रायपुर तौकिर रजा, राजनांदगांव रविंद्र सिंह, बेमेतरा से राहुल टिकरिया, रायपुर से अमरजीत छाबड़ा, रायपुर से ही सुनील चौधरी और दुर्ग के केएस चौहान का नाम भी सूची में है। वहीं, कांकेर के भूपेंद्र नाग, अंबिकापुर के संयोजिता युद्धवीर सिंह, दुर्ग के सौरभ जागृत, जगदलपुर के महेश कश्‍यप, सुकमा से दीपिका सोरी, रायपुर से निशिकांत पाण्‍डेय और रायपुर से प्रवीण साहू शामिल हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .