
AIPEF रायपुर। बिजली के निजीकरण के विरोध में आज देशभर के बिजली कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के भी बिजली इंजीनियर और कर्मचारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में सांकेतिक आदोलन होगा।
छत्तीसगढ़ विद्युत अभियंता संघ के महासचिव मनोज वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन अपने दो बिजली वितरण कंपनियों का निजीकरण का टेंडर अतिशीघ्र प्रसारित करने जा रही है।
National Coordination Committee Of Electricity Employee and Engineer (NCCOEEE) तथा All India Power Engineers Federation (AIPEF) के तत्वाधान में बिजली के निजीकरण के विरोध में पूरे भारत देश के बिजली अधिकारी तथा कर्मचारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल में रहेंगे।
AIPEF मोरल समर्थन में आंदोलन
इंजीनियर वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ बिजली के निजीकरण का विरोध करती हैं NCCOEEE और AIPEF की मुहिम को समर्थन देने के लिए अभियंता संघ के सभी क्षेत्रों के अभियंता एकत्रित होकर निजीकरण के विरोध में इस मुहिम को मोरल समर्थन देंगे। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
निर्धारित स्थान और समय:
(1) रायपुर सेंट्रल: हनुमान मंदिर के पास दोपहर 1:30 बजे
(2) बिलासपुर रीजन: श्रम कल्याण केंद्र के सामने दोपहर 1:30
(3) कोरबा पश्चिम: सीनियर क्लब सुबह 8:15 बजे
(4) DSPM: सीनियर क्लब सुबह 8:15 बजे
(5) ABVTPS मड़वा: सीनियर क्लब सुबह 8:15 बजे




