वीडियोसोशल मीडिया

Air Show आसमान में विमानों का हैरतअंगेज करतब, सड़क पर जनसैलाब, नवा रायपुर में ट्रैफिक जाम, देखिए फोटो

Air Show रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय भव्‍य कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के विमानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाया। आसमान में हो रहे इस शो को देखते हुए नवा रायपुर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सेंध जलाशय के ऊपर हुआ शो

नवा रायपुर के सेंध जलाशय sendh jalashay के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स fighter plane ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में पंछियों के झुंड की तरह बिल्कुल क्रम से उड़ने वाले fighter plane के माध्यम से वायु सेना Air Force के जाबांजों ने अपने नियंत्रण और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। विमानों के माध्यम से जब आकाश में तिरंगा लहराया तो सेंध जलाशय भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

सूर्यकिरण की टीम ने किया प्रदर्शन

यह एयर शो के दौरान वायु सेना की सूर्यकिरण sury kiran टीम ने किया। इस टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन Group Captain अजय दशरथी ने आसमान से छत्तीसगढ़वासियों को रजत महोत्सव Silver Jubilee की बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ निवासी भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर Squadron Leader  गौरव पटेल ने सेंध जलाशय के ऊपर अपने कॉकपिट cockpit से ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहकर दर्शकों का अभिवादन किया।

Air Show एक घंटे तक चला शो

सूर्यकिरण sury kiran  टीम ने अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और उत्साह के साथ एक घंटे तक वायु सेना के विमानों के साथ कलाबाजी दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नवा रायपुर के सेंध जलाशय में मौजूद हजारों दर्शक पायलटों के हैरतअंगेज साहस और करतबों को देखकर मंत्रमुग्ध होते रहे।

गरूड़ कमोंडोज ने दिखाया पराक्रम

विंग कमांडर ए.व्ही. सिंह के नेतृत्व में वन-एफ-9 One-F-9 और वन-एफ-8 One-F-8 हेलीकॉप्टर helicopter यूनिट ने वी-17 और वी-5 हेलीकॉप्टरों से स्लीपरी और स्काई-ऑपरेशन Sky-Operation के करतब दिखाए। ‘आदिदेव’ Adidev नाम के इन हेलीकॉप्टरों से केवल 15 मीटर ऊंचाई पर स्थिर रहकर 14 गरुड़ कमांडो Garud Commandos रस्सी के सहारे नीचे उतरे।

रस्‍सी से लटके कमांडो

वहीं स्काई-ऑपरेशन के दौरान आठ गरुड़ कमांडोज Garud Commandos रस्सी पर लटककर हेलीकॉप्टर helicopter से दर्शकों के सामने से आकाश में उड़ते हुए गुजरे। इन दोनों ऑपरेशनों को लड़ाई और आपदा के दौरान जनसामान्य को बचाने के लिए किया जाता है।

दर्शक हुए रोमांचित

एयर शो में सूर्यकिरण की टीम के नौ हॉक-मार्क-123 Hawk-Mark-123 फाइटर विमानों fighter aircraft  ने आसमान में हार्ट, Heart, डायमंड, Diamond, लूप, Loop, ग्रोवर, Grover, डान लाइट, Dawn Light, कॉम्बैट तेजस Combat Tejas जैसे शानदार फार्मेशन बनाकर लोगों को रोमांचित किया।

नीले आसमान में उड़ते लाल-सफेद जेट विमानों द्वारा तिरंगे की आकर्षक ट्रेल छोड़ने पर सेंध जलाशय परिसर तालियों और जय-हिंद के नारों से गूंज उठा। हज़ारों की संख्या में मौजूद लोग लगातार विमानों की कलाबाजियों को अपने कैमरों और मोबाइलों में कैद करते रहे।

Air Show आसमान में दी शुभकामना

वायु सेना के जाबांज फाइटर पायलटों ने आसमान में दिल की आकृति बनाकर 25वें राज्योत्सव 25th State Festival की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों से डीएनए DNA की आकृति बनाकर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रस्तुत किया। उन्होंने 360° में फाइटर जेट fighter jet उड़ाते हुए उल्टा जेट भी उड़ाया। तेजस और युवाओं को समर्पित अंग्रेजी अक्षर ‘वाई’ की आकृति बनाने के साथ ही कई करतब दिखाए। टीम का प्रदर्शन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, साहस और भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा की प्रेरणा जगाने का संदेश भी देता है।

1996 में हुई थी स्थापना

भारतीय वायु सेना Indian Air Force की Surya Kiran Aerobatic Team सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम  एशिया की एकमात्र नौ लड़ाकू विमानों वाली एरोबैटिक टीम है। यह विशिष्ट टीम भारत में ही निर्मित HAL एचएएल लाइसेंस प्राप्त हॉक Mk-132 एमके-132 विमान उड़ाती है।

इन विमानों के ज़रिए भारतीय वायु सेना की सटीकता, पेशेवर उत्कृष्टता और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करती है, जिसमें रोमांचक हवाई करतब aerial stunts और बेहद सटीक फॉर्मेशन Precise Formation शामिल होते हैं। सूर्यकिरण टीम को उसका मिशन विशेष बनाता है। देश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों Indian Armed Forces में शामिल होकर देशसेवा के लिए प्रेरित करना इनका मिशन है।   

700 से अधिक प्रदर्शन

सूर्यकिरण sury kiran  टीम की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी। तब से यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमानों वाली एरोबेटिक टीम Aerobatic Team होने का गौरव रखती है और दुनिया की कुछ चुनिंदा शीर्ष एरोबेटिक टीमों  में शामिल है। यह असाधारण टीम अब तक भारत भर में सात सौ से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।

साथ ही चीन China, श्रीलंका Sri Lanka, म्यांमार Myanmar, थाईलैंड Thailand, सिंगापुर Singapore और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय एयर शोज़ में भी किया है। टीम में कुल 13 पायलट, 3 इंजीनियरिंग अधिकारी, 1 उद्घोषक (कमेन्टेटर) और 1 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।

Back to top button