बेटे पर रेप का आरोप, नेता प्रतिपक्ष तत्‍काल पद से हटाने की मांग

schedule
2023-01-20 | 10:08h
update
2023-01-20 | 10:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

बेटे पर लगे रेप के आरोप के बाद नेता प्रतिपक्ष विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस ने तत्‍काल उन्‍हें पद से हटाने की मांग कर दी है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर रेप का आरोप लगा है। न केवल आरोप लगा है बल्कि एफआईआर दर्ज हो गई है। ठाकुर ने बताया कि पीड़िता ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराया है। ठाकुर ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोप के बाद भाजपा को चंदेल को तुरंत नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा देना चाहिए।

भाजपा को नाम बदलने की सलाह

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदलकर बलात्कारी जन पार्टी रख लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ हुई दैहिक शोषण छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो गई है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगती है और बेटियों के साथ हुए दुराचार की घटना में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर आंदोलन करती है।

गोबर के इन उत्‍पादों और उनसे हो रही करोड़ों की आदमनी जानकर चौंक जाएंगेAMP

ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा पीड़िता को डराती,  धमकाती है और कानून को अपना काम करने नहीं देती है। उन्नाव, कठुवा की घटना को पूरे देश ने देखा है कैसे भाजपा के नेता झंडा लेकर बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर उतरे थे। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे उनकी जयकार कर रहे थे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता ठाकुर ने कहा कि असल मायने में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित भाजपा नेताओं के कारण हैं। गुजरात में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार ने 11 सजायाफ्ता बलात्कारियों को रिहा किया है उससे बलात्कार जैसी घटनाओं की सोच रखने वाले घृणित मानसिकता के लोगों को बल मिला है। दंतेवाड़ा के उपचुनाव में भाजपा ने बलात्कारी को टिकट देकर बेटियों को डराने का काम किया था।

जंतर मंतर में पहलवान बेटियां भाजपा सांसद  बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। दुर्भाग्य की बात है जिन बेटियों को मोदी सरकार संरक्षण देने का वादा कर रहे थे उन्हीं बेटियों की शिकायत पर पीएमओ ने अब तक कार्यवाही नहीं की है।

नान घोटाला को लेकर भाजपा का बड़े खुलासा का दावा, कांग्रेस ने भी किया पलटवारAMP

chatur postJanuary 20, 2023
192 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 02:29:14
Privacy-Data & cookie usage: