September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Amiron Ki suchi: ये हैं छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर लोग, जानिये कितनी हैं संपत्ति

1 min read
Amiron Ki suchi: ये हैं छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर लोग, जानिये कितनी हैं संपत्ति

Amiron Ki suchi:  रायपुर। दुनिया का सबसे अमीर व्‍यक्ति कौन है, इस सवाल का जवाब कई लोगों को मालूम होगा। कोई पूछे के भारत के सबसे अमीर लोग कौन- कौन हैं तो फट से जवाब मिलता है अंबानी, अडानी, टाटा, विप्रो और बाकी नाम लोग बता सकते हैं, लेकिन सवाल यह पूछा जाए कि छत्‍तीसगढ़ में सबसे अमीर कौन-कौन है, तो केवल अनुमान लगाया जाता है। इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है, क्‍योंकि छत्‍तीसगढ़ के अमीरों की सूची इससे पहले तक बनी ही नहीं थी।

छत्‍तीसगढ़ के सबसे अमीरों की सूची पहली बार सामने आई है। यह सूची अंतरराष्‍ट्रीय एजेंसी हुरून ने जारी की है। हुरून अंतरराष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सबसे अमीरों की सूची जारी कर चुकी है। इस एजेंसी ने पहली बार राज्‍यों के अमीरों की सूची जारी की है। इस सूची में छत्‍तीसगढ़ के साथ ही बिहार, ओडिशा के साथ पड़ोसी राज्‍य झारखंड के भी सबसे अमीरों की सूची जारी की है। इन राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा अमीर छत्‍तीसगढ़ में हैं।

जानिए…छत्‍तीसगढ़ में कितने सबसे अमीर लोग हैं

सर्वे एजेंसी हुरून की इस सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस सूची में बिहार के 6 लोगों के नाम हैं। पड़ोसी राज्‍य ओडिशा के 5 और दूसरे पड़ोसी झारखंड के 3 लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है। बात छत्‍तीसगढ़ की करें तो यहां के 7 लोग सबसे अमीरों की सूची में शामिल किए गए हैं।

Amiron Ki suchi:  जानिए…छत्‍तीसगढ़ में कौन है सबसे अमीर

छत्‍तीसगढ़ के अमीरों की सूची में सबसे पहला नाम अली ब्रदर्स का है। राजनांदगांव के अली ब्रदर्स यानी बहादुर अली और सुल्तान अली सबसे ऊपर हैं। अली ब्रदर्स एबिस ग्रुप के मालिक हैं। एबिस ग्रुप ने पोल्‍ट्री से अपना कारोबार शुरू किया था। अब यह ग्रुप एबिस एक्‍सपोर्ट इंडिया के नाम से काम करता है। पेल्‍ट्री के साथ अब यह ग्रुप कई और भी काम कर रहा है।

जानिए…छत्‍तीसगढ़ के सबसे अमीर के पास कितनी हैं संपित्‍त

छत्‍तीसगढ़ के सबसे अमीरों की सूची में पहला नाम बहादुर अली का और दूसरा नाम उनके भाई सुल्‍तान अली का है। दोनों की कुल संपत्ति 4800-4800 करोड़ रुपये है। यदि दोनों की संपत्ति एक कर दें तो यह देश के सबसे अमीरों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

Amiron Ki suchi:  जानिए..छत्‍तीसगढ़ के सबसे अमीरों की सूची

प्रदेश के सबसे अमीरों की सूची में पहला और दूसरा नाम अली ब्रदर्स का है। इन दोनों भाईयों के बाद सारडा ग्रुप का नाम आता है। इस ग्रुप के प्रमुख है कमल किशोर सारडा। इनकी कुल संपत्त्ति 3500 करोड़ रुपये है। सारडा ग्रुप एनर्जी और मिनरल्‍स सेक्‍टर में काम करता है। वचन दुध के साथ एक स्‍कूल का भी संचालन यह ग्रुप करता है। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी सारडा ग्रुप सक्रिय है।

जनिए.. अमीरों की सूची में और कौन-कौन

सारडा ग्रुप के बाद नंबर हीरा ग्रुप का आता है। बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्‍व वाले इस ग्रुप की कुल संपत्ति 2500 करोड़ रुपये है। लगभग इतनी ही संपत्ति विनिता आशीष सराफ के पास है। सराफ फूड प्रोसेसिंग के सेक्‍टर में काम करते हैं। मनोरमा इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड इसी ग्रुप की कंपनी है। जबकि हीरा ग्रुप स्‍टील के साथ कई सेक्‍टरों में काम करता है।  वहीं, हनुमान प्रसाद अग्रवाल प्रदेश के छठवें सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1600 करोड़ रुपये है, जबकि सातवें नंबर पर गोदावरी ग्रुप वाले नारायण प्रसाद अग्रवाल का नाम है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .