May 17, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर यहां चलेगा हाथ जोड़ों यात्रा

1 min read

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा की तर्ज पर यहां हाथ जोड़ों यात्र की तैयारी शुरू हो गई है। यह हाथ जोड़ों यात्रा छत्तीसगढ़ कांग्रेस करने जा रही है। यह यात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी।

हाथ जोड़ों यात्रा के दौरान यह करेगी प्रदेश कांग्रेस

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि हाथ जोड़ों यात्रा प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। यात्रा की शुरुआत बूथों से होगी। यात्रा के दौरान सभी जिलों में पार्टी का एक अधिवेशन होगा। वहीं समापन के दौरान राज्य स्तर पर पार्टी बड़ी रैली करेगी।

हाथ जोड़ों यात्रा के जरिये चुनाव अभियान में जुटेगी कांग्रेस

राज्य में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में साल के शुरुआत में कांग्रेस हाथ जोड़ों अभियान के माध्यम से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यही वजह है कि इस अभियान की शुरुआत बूथ स्तर से की जा रही है। बताते चले कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद हुए पांचों विधानसभा के उप चुनावों में पार्टी जीत दर्ज कर चुकी है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।

कन्याकुमारी से शुरू हुई है राहुल की भारत जोड़ों यात्रा

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा राजस्थान तक पहुंच चुकी है। पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे।

केंद्रीय योजना के बजट के उपयोग को लेकर केंद्र की कड़ी आपत्ति, कहा- दोषी अफसरों पर करें कार्रवाई

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .