Site icon Chatur Post

Amit Jogi ब्रेकिंग न्‍यूज: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Breaking News

Amit Jogi  बिलासपुर/नई दिल्ली। साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने निचली अदालत के 17 साल पुराने फैसले को पलटते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई (CBI) की अपील स्वीकार करते हुए अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Also Read पढ़ें जग्‍गी हत्‍याकांड की पूरी कहानी, कैसे बदला सियासी महौल और अज‍ित जोगी की गिरफ्तारी की पूरी खबर

बता दें कि 31 मई 2007 को रायपुर की ट्रायल कोर्ट ने अमित जोगी को बरी कर दिया था, जबकि अन्य 28 आरोपियों को सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने अपने हालिया आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा:

“एक ही गवाही के आधार पर कुछ आरोपियों को दोषी ठहराना और मुख्य साजिशकर्ता को बरी कर देना कानूनी रूप से गलत और असंगत है।”

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित जोगी, आज सुनवाई

हाईकोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद अमित जोगी ने सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। अमित जोगी ने विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर कर हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

जोगी की दलीलें:

सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सोमवार (6 अप्रैल) को सुनवाई करेगा। अब सबकी नजरें देश की सबसे बड़ी अदालत पर टिकी हैं कि क्या अमित जोगी को वहां से कोई राहत मिलती है या नहीं।

Also read अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: जग्गी हत्याकांड में दोषी करार, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

Exit mobile version